You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के गड़वार-रतसर मार्ग पर बुढ़ऊं मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौक पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चले कि मृतक जावेद दामोदरपुर गांव के प्रधान जोहरा खातुन के भतीजे थे।
जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी जावेद अहमद अंसारी ऊर्फ गुड्डू (40 वर्ष) पुत्र जिब्राइल अंसारी रविवार की रात करम्मर गांव स्थित अपनी ससुराल बाइक से जा रहे थे, जैसे ही गड़वार-रतसर मार्ग पर बुढ़ऊं मोड़ के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को रतसर सीएचसी ले गए तथा परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन भी अस्पताल पर पहुंच गए। वहां गंभीर रूप घायल की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां बलिया ले जाते समय जावेद ने दम तोड़ दिया।
मृतक कोलकता में रहकर अपना व्यवसाय करता था। विगत पांच दिन पूर्व अपने गांव आए हुआ था। सोमवार को वापस कोलकता जाने वाले थे। मृतक का एक पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी रजिया सुल्ताना दहाड़े मारकर रोने लगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *