You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मानवता की मिसाल बनी रेड क्रॉस बलिया

width="500"

प्रभावित परिवारों को किया गया राहत सामग्री का वितरण
बलिया।
जिलाधिकारी/अध्यक्ष आईआरसीएस बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष डॉ संजीव वर्मन व सचिव/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार के आदेशानुसार जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बांसडीह तहसील के विकास खण्ड बेरुआरबारी के ग्राम नारायणपुर नंबर 2 (बिंद बस्ती) में शुक्रवार को कतिपय कारणों से लगी लाग में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण, जिला आपदा प्राधिकरण बलिया के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा किया गया।

रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि आपदा में जनमानस का सहयोग करना सबसे बड़ा पुनित कार्य है, मैं सौभाग्यशाली हूं कि ईश्वर ने हमें रेडक्रॉस के माध्यम से सेवा का अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य नितेश पाठक, मंटू साहनी, दीपक ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *