You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अंतिम दिन: कड़ी सुरक्षा के बीच 15 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी टीईटी, बच्चों को संभालते नजर आए परिजन, देखें लाइव तस्वीरें…

width="500"

बलिया। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का तीसरे एवं अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन शुरू हुआ। अंतिम दिन परीक्षा केवल एक पाली में आयोजित की गई, जिसमें करीब छह हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।
सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। परीक्षा देने आई महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके बच्चे व परिजन भी आए थे जो बच्चों को संभालते हुए नजर आए।


निर्धारित समय से पहले अधिकांश परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तीन चरणों में सघन जांच की गई। इसमें पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का मिलान, मेटल डिटेक्टर व हैंड हेल्ड डिवाइस से तलाशी तथा बायोमेट्रिक सत्यापन शामिल रहा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।


परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहे। परीक्षा कक्षों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की गई।


जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।


प्रशासन के अनुसार, तीन दिनों में पांच पालियों में आयोजित हो रही यूपी टीईटी परीक्षा में जिले के 15 केंद्रों पर कुल 30,438 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा शुरू होने के साथ ही सभी केंद्रों पर व्यवस्था सामान्य रही और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *