You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सेनानियों के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

width="500"

बलिया। बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर परंपरानुसार जिला जेल बलिया से सेनानी आश्रितो के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रातः 9 बजे जेल के अन्दर गये। इसके बाद पुनः जेल का फाटक खुलने पर, जेल का फाटक टूटेगा चित्तु पाण्डेय छुटेगा, वीर सेनानी अमर रहें, बागी बलिया जिन्दाबाद के नारे के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक सेनानी आश्रितो के साथ बाहर आयें। बाहर आने के बीर सेनानी राज कुमार बाघ, वीर कुंवर सिंह, राम दहिन ओझा, चित्तू पाण्डेय, उमाशंकर सोनार एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण करते हुए बापू भवन टाउन हॉल पहुंचे जहां सेनानी आश्रितो कों प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा सम्मानित किया गया।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल सेनानियों को अपमानित करने का काम कर रहीं हैं। तिरंगा यात्रा पर बोलते हुए कहा कि यह भाजपा द्वारा मार्केटिंग का काम कर रही हैं जो आरएसएस के लोग अपने कार्यालय पर कभी तिरंगा झण्डा नहीं फहरायें वो आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इसे मार्केटिंग नहीं तो और क्या कहेंगे।
यें भाजपा के राम मंदिर का चंदा चुरा रहें हैं वो देश कों क्या छोड़ेंगे आज पूरी भाजपा सरकार चंपक राय कों बचाने में लगी हैं।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सच्चिदानंद तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, विजय मिश्र, राजनाथ पाण्डेय, जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, पुनित पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, ब्रजेश सिंह, अबुल फैज़ सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, मयंक राय, ऊषा सिंह, अनुपमा सिंह, रीना गोंड, शीला मिश्रा, विजय ओझा,सागर सिंह राहुल, सिद्धनाथ तिवारी, रुपेश चौबे, हीराराम, राजेश राय, अमर नाथ, वंश बहादुर, अंजनी राम, गिरीश कान्त गांधी, अबूल फैज, राहुल चौबे, यश मिश्रा बंटी, पारस नाथ, खजांची राय, संग्राम तिवारी,

रितेश सिंह राकेश, अरुण कुमार, सरतेज बहादुर, शशिकांत मिश्रा, आशुतोष चौबे, अंजनी चौबे, रामाशंकर यादव, अखिलेश कन्नौजिया, मैनेजर राम, शुभम उपाध्याय, अनुभव तिवारी आदि उपस्थित रहें। संचालन संतोष चौबे ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *