You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : उमाशंकर सिंह को भाजपा सांसद रवि किशन ने दी श्रद्धांजलि

width="500"

बलिया। रसड़ा में लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के तेरही में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बुधवार को भाजपा सांसद रवि किशन स्व. उमाशंकर सिंह के आवास खनवर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया।
सभा स्थल पर हजारों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे। भोजपुरी कलाकार व भाजपा सांसद रवि किशन ने दिवंगत उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं और वे अपने भावों पर काबू नहीं रख सके।


रवि किशन ने कहा कि उमाशंकर सिंह सिर्फ एक विधायक नहीं, बल्कि सभी के मार्गदर्शक और जन-जन के नायक थे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने रसड़ा की मिट्टी के लिए जो काम किया, उसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। सभा में मौजूद अन्य लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *