You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अंधविश्वास का जाल बिछाकर ठग ले उड़ा आठ लाख के गहने, भूत-प्रेत का डर दिखाकर परिवार को बनाया शिकार

width="500"

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली ग्रामसभा के टेकारी गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम अंधविश्वास का सहारा लेकर एक ठग ने महिला से करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। आरोपी ने खुद को उच्चेड़ा चंडी माता मंदिर के महंत का पुत्र बताकर परिवार का विश्वास जीता और बीमार बहू के गहनों पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कहकर पूरे परिवार को झांसे में ले लिया।


टेकारी निवासी छोटक सिंह के घर पहुंचे ठग ने पहले परिवार से चावल मंगवाए और छोटक सिंह को बहू के कमरे में रखने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने चूना और गंगाजल मंगवाकर सास-ससुर के हाथ पर लगाया, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ। जब वही चूना बहू प्रियंका सिंह के हाथ पर लगाया गया तो उसका रंग लाल हो गया। ठग ने इसे भूत-प्रेत का असर बताकर परिवार को और अधिक भयभीत कर दिया।


इसके बाद उसने कहा कि बहू के सभी गहनों को मंत्रोच्चार से शुद्ध करने पर ही बीमारी और बाधा दूर होगी। उसकी बातों में आकर प्रियंका सिंह ने अपने सभी आभूषण उसे सौंप दिए। आरोप है कि इसी दौरान ठग ने परिवार के लोगों को कोई केमिकल सुंघा दिया, जिससे वे कुछ देर के लिए असहज हो गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी आभूषण लेकर फरार हो गया।
होश आने पर परिवार को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित छोटक सिंह ने गड़वार थाने में घटना की लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही लोगों से अपील की कि अंधविश्वास में आकर किसी अज्ञात व्यक्ति को कीमती सामान न सौंपें और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *