You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बाइक के धक्के से बाबा धाम जा रहे कांवरिया की मौत

width="500"

बैरिया (बलिया)। श्रद्धा के साथ बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवड़िया की बाइक के धक्के से राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मठ योगेंद्र गिरी के निकट पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
छोटेलाल 55 वर्ष निवासी हथही थाना रसड़ा कोतवाली जनपद बलिया के निवासी थे। मंगलवार की सुबह पिकअप पर 25 अन्य लोगों के साथ सवार होकर बाबा धाम के लिए निकले थे। मठ योगेंद्र गिरी पेट्रोल पंप के पास उन्हें शौच की इच्छा हुई। वह राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे पेट्रोल पंप के पास पिकअप रोकवा कर हाथ में पानी का बोतल लेकर सड़क से नीचे शौच के लिए जा रहे थे, की बैरिया के तरफ से जा रही तेज मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। उन्हें सिर में गंभीर चोटे आई। मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। उनके सहयोगियों ने घायल को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। वहीं संबंधित मोटरसाइकिल की तलाश में पुलिस लग गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर ही जमी हुई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *