You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : खराब रैंकिंग पर अधिकारियों पर गिरी गाज, डीएम ने सभी बीडीओ का रोका वेतन

width="500"

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा
स्टेडियम निर्माण में धीमी प्रगति पर निर्माण निगम को नोटिस, कृषि विभाग के दो अधिकारियों का रोका वेतन

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई विभागों की रैंकिंग खराब मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना और जल जीवन मिशन में रैंकिंग-सी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए दोनों योजनाओं को रैंकिंग-ए में लाने के निर्देश दिए।

स्टाम्प रजिस्ट्रेशन तथा पोषण अभियान की भी रैंकिंग खराब मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में लक्ष्य के सापेक्ष आवास स्वीकृति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजनाओं की खराब प्रगति से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। इस मामले में सभी बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
स्टेडियम निर्माण में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष प्रगति कम मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रति नाराजगी जताई और उसे नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में कृषि विभाग की लापरवाही सामने आने पर उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में निर्माण कार्य की प्रगति खराब है, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन चेक कर शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायत का निस्तारण करने से पहले शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका फीडबैक लेने और उसके बाद ही शिकायत आख्या पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस पर समय सीमा के बाद भी लंबित शिकायतों वाले विभागों के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी महत्वपूर्ण है। सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग खराब होने का हवाला देते हुए उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता से बात कर संतोषजनक फीडबैक प्राप्त करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *