
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के सरिया निवासी जयप्रकाश सिंह (40 वर्ष) पुत्र ललन सिंह और रसड़ा क्षेत्र के गौरपुरा निवासी दीपू गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश गुप्ता के रूप में की।
वहीं घायलों में गाजीपुर के कुठहन, शादियाबाद निवासी नितेश (17 वर्ष) पुत्र संतोष और बबलू (26 वर्ष) पुत्र देव सरण शामिल हैं। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

