You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : होली पर अलग अंदाज में नजर आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, फाग गीतों पर मंजीरा-ढोल की गूंज

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
रंगों और उमंग का पर्व होली जिले भर में बुधवार को हर्षाेल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह होते ही शहर से लेकर गांव तक अबीर-गुलाल की रंगीन फुहारें उड़ने लगीं।

लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह डीजे की धुन पर युवा झूमते नजर आए तो वहीं पारंपरिक फाग और फगुआ गीतों की भी गूंज सुनाई देती रही।

अलग ही अंदाज में नजर आए परिवहन मंत्री
होली के मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अपने बलिया स्थित कैंप कार्यालय पर अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने काला चश्मा पहनकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली।

इस दौरान फाग और फगुआ गीतों की धुन पर उन्होंने मंजीरा और ढोल भी बजाया, जिससे माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। मंत्री के साथ मौजूद लोगों ने भी रंग-गुलाल उड़ाकर और गीत गाकर उत्सव का आनंद लिया।

चारों तरफ रही होली की धूम
शहर के विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर होली की धूम देखने को मिली। डीजे की तेज धुन पर युवाओं की टोली नाचती-गाती रही। लोग रंग और गुलाल से सराबोर होकर एक-दूसरे के घर पहुंचकर बधाई देते रहे।

वहीं बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे छोटी-बड़ी पिचकारियों से रंगों की बौछार करते नजर आए। कई बच्चे रंग-बिरंगे मुखौटे, टोपी और नकली बाल पहनकर मस्ती करते दिखे।

धार्मिक स्थलों पर रही भक्तों की भीड़
धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जनपद मुख्यालय स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, भृगु मंदिर, दुर्गा मंदिर और कैलाश धाम मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। लोगों ने भगवान को गुलाल अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

लोगों ने एक दूसरे को खूब लगाया रंग
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का उत्साह कम नहीं रहा। गांवों में पारंपरिक फगुआ गीत गाते हुए लोग ढोलक-मंजीरा की थाप पर झूमते रहे। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे दिन जिले में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल बना रहा और लोग आपसी भाईचारे के साथ होली के पर्व का आनंद लेते नजर आए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *