You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अवध पब्लिक स्कूल में बच्चों ने खेली रंगों की होली, उल्लास से सराबोर रहा परिसर

width="500"

बलिया। होली पर्व की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नगर के घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जमकर होली खेली। रंग, अबीर-गुलाल और खुशियों के बीच विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ इस आनंदोत्सव में सहभागिता करते हुए पर्व की बधाई दी और सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया।


प्रधानाचार्या छाया ने बच्चों को होली के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होली रंगों, प्रेम और भाईचारे का पर्व है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। विद्यालय की संस्थापिका मीरा त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। सह-प्रबंधक साकेत त्रिपाठी ने भी बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नंदिनी पाण्डेय, वेदांशी त्रिपाठी, गणेश गुप्त, दिव्यांशी त्रिपाठी, रविशंकर चौबे, अरुण कुमार, बजरंगी वर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *