You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia :पुलिस लाइन में डीएम-एसपी ने अधिकारियों व जवानों के साथ खेली होली, फूल-गुलाल के बीच हुआ होली मिलन समारोह

बलिया। पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हाल में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जनपद के पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ फूल और गुलाल से होली खेलकर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।


समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, पुलिस कार्यालय के कर्मचारी, प्रशिक्षु आरक्षी तथा पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाई दी। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस के जवानों ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।


होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने सभी पुलिस कर्मियों को होली पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और रंग-गुलाल के साथ होली का आनंद लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *