You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : 50 घंटे में सकुशल मिलीं दो गुमशुदा बहनें, पुलिस की कार्रवाई से परिजनों ने ली राहत की सांस

बलिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बांसडीह रोड थाना पुलिस ने दो गुमशुदा नाबालिग बहनों को सूचना मिलने के महज 50 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बेटियों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार 25 जून को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी 14 वर्षीय और 11 वर्षीय बेटियां कॉपी खरीदने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। इस पर थाना बांसडीह रोड में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा और थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया। शनिवार को दोनों गुमशुदा लड़कियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *