
बैरिया (बलिया)। तीन बच्चों की मां मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। मासूम बच्चों के साथ थाने पहुंचा पति ने प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को तहरीर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने तहरीर लेकर पीड़ित को वापस घर भेज दिया। कहा घर जाओ तुम्हारे यहाँ जांच करने के लिए सुरेमनपुर के चौकी इंचार्ज तुम्हारे घर जाएंगे।
पीड़ित पति ने बताया 14 साल पहले हिन्दू रीति रिवाज से मेरी शादी उक्त महिला से हुई थी। मेरे तीन बच्चे है। बड़ी बेटी 5 साल की है। उससे छोटे बच्चे एक 4 साल का एक तीन साल के है। मैं जरूरी काम के लिए ग्राम प्रधान के यहाँ गया था कि पत्नी बच्चों को छोड़कर बिहार के ही जलालपुर थाना क्षेत्र के सखी सरब गांव के एक यादव समुदाय के युवक के साथ भाग गई। घर में और कोई नही है मेरे मासूम बच्चों का अब पालन पोषण कैसे होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

