Asarfi

Ballia : यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर और हाईस्कूल में शक्तिस्थल स्कूल का रहा दबदबा

width="500"

बलिया। शहर के चन्द्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में यूपी बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट नंबर प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चे अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष जताया और विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में अम्बिका त्रिपाठी, संतोष ठाकुर, विनीत तिवारी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अतुल पाण्डेय, दुर्गा उपाध्याय, नीलू श्रीवास्तव, भूमि त्रिपाठी, कुमारी स्वप्ना और कुमारी तस्मिया समेत कई लोग शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *