You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ईंट से कूचकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला शव

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के पूर्व-दक्षिण स्थित बगीचे में मंगलवार सुबह 16 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान गांव निवासी नंदजी यादव के पुत्र रितेश यादव उर्फ नागा के रूप में हुई। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल के पास दूध का बर्तन, चप्पल और खून से सनी ईंट भी बरामद हुई है।

यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि रितेश कक्षा आठ का छात्र था। वह सोमवार की शाम पास के गांव में बरात में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह गांव के बाहर बगीचे में उसका शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने बगीचे के पास खून से लथपथ किशोर को पड़ा देखा और इसकी सूचना बगीचे के मालिक व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजू राय ने पुलिस टीम के साथ जांच शुरू की। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर और क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था मृतक
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई पिंटू की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई समर (10) है। परिवार में सात बहनें हैं, जिनमें पांच की शादी हो चुकी है और दो अविवाहित हैं। पिता नंदजी यादव खेती करते हैं और मां सोनी देवी गृहिणी हैं। मृतक की मां सोनी देवी ने दो परिवारों पर बेटे की हत्या का संदेह जताया है। हालांकि अभी किसी का नाम स्पष्ट नहीं बताया गया है, लेकिन परिजन पुलिस को लिखित शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल, दोस्ती और संभावित रंजिश समेत हर एंगल पर पुलिस पड़ताल कर रही है। गांव में एहतियातन पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *