You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : पुराना विशाल इमली के पेड़ को अराजक तत्वों ने किया आग के हवाले

बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के रामा राय बाबा स्थान के पास पुराना विशाल इमली के पेड़ में सोमवार की देर रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी। आग ने धीरे धीरे विकराल रुप धारण कर लिया। मंगलवार को भोर में आग की लपटों पर आसपास के लोगों की नजरें पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन विद्युत उपकेंद्र कैथवली से 900 घरों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। क्योंकि आग वाले पेड़ के पास हाईटेंशन तार गुजर रहा था।


पेड़ से सटकर जाने वाली सड़क के एक तरफ विद्यालय का भवन पास ही है तो दूसरी तरफ ट्रांसफार्मर और दलित बस्ती की ओर गया बिजली का तार है अधजला पेड़ सड़क पर दुर्घटना को दावत दे रहा है इस मुसीबत को लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस अधजले पेड़ को तत्काल हटाने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *