You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अपने दायरे में रहकर बात करें ओपी राजभर : सनातन पांडेय

width="500"

बलिया। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा सपा में बड़ी टूट होने के संकेत दिए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में सपा सांसद सनातन पांडेय ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को अपने दायरे में रहकर बात करनी चाहिए।
सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का उल्लेख करते हुए कहा कि बलिया की धरती ने ऐसे नेतृत्व को जन्म दिया है, जिसने राष्टकृीय राजनीति को दिशा देने का कार्य किया। कहा कि यदि लोकतंत्र, संविधान और देशहित की रक्षा के लिए संघर्ष की आवश्यकता पड़ी तो वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। मंत्री ओमप्रकाश राजभर और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए विभिन्न संस्थाओं और एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की नीतियां गरीबों, मजदूरों, शोषितों और वंचितों के हितों के खिलाफ हैं। गरीबों और वंचित वर्ग की आवाज उठाने वाला कोई सांसद भाजपा के दबाव में नहीं आएगा।

सपा ना टूटने वाली है और ना कमजोर होने वाली: रमाशंकर
बलिया। सुभासपा प्रमुख और मंत्री ओपी राजभर के बयान पर सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अपनी पार्टी के भविष्य को लेकर परेशान हैं। इसलिए लगातार अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। पार्टी पूरी तरह मजबूत और एकजुट है। उन्होंने दावा किया कि जनता 2027 के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को जवाब देने का काम करेगी। सांसद ने कहा कि जिनकी खुद की राजनीतिक जमीन खिसक रही है, वे दूसरी पार्टियों के टूटने की बात कर रहे हैं। सपा में टूट की बातें केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिश हैं। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी खत्म होने की स्थिति में है। इसलिए वह परेशान होकर ऐसे बयान दे रहे हैं। सपा न टूटने वाली है और न कमजोर होने वाली है।

लोगों का ध्यान भटका रहे ओपी राजभर: राजीव राय
बलिया। घोसी के सपा सांसद राजीव राय ने सुभासपा के अध्यक्ष एवं मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर तीखी प्रक्रिया दी है। कहा कि वह चंदा चोरों से सुपारी लेकर लोगों का ध्यान भटका रहे है। वह कुछ दिन पहले दिल्ली गये थे, जहां से उनको डांट कर भगा दिया गया। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। चोर को हर जगह चोरी ही दिखती है। उनका जो बाकी रह गया है, इस बार उसकी इतिश्री कर दिया जायेगा। वह ऊल-जलूल बयान इसलिए दे रहे है कि कही भाजपा का मन पसीज जाय और एकाध सीट दे दें। कहा कि अगर सपा अध्यक्ष चाह दे तो 50 से अधिक भाजपा विधायक हमारे साथ आ जाय।

बेबुनियाद बयानबाजी न करें ओपी राजभर: अवलेश सिंह
बलिया। सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि ओमप्रकाश राजभर मानसिक रूप से डिस्टर्ब दिखाई दे रहे हैं। इसलिए वह लगातार अनाप-शनाप और तथ्यहीन बयान दे रहे हैं। सपा पूरी तरह एकजुट है और राष्टकृीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। श्री सिंह ने कहा कि विपक्ष की बढ़ती ताकत से घबराकर कुछ लोग इस तरह के बयान देकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा और उसके सहयोगी दलों को करारा जवाब देगी। पार्टी में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। पार्टी के सभी सांसद, विधायक तथा कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने राजभर को सलाह देते हुए कहा कि वे जनता की समस्याओं पर ध्यान दें, न कि बेबुनियाद बयानबाजी करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *