You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : परिवहन मंत्री के आश्वासन पर समाप्त हुआ 11 दिनों से चल रहा अनशन

width="500"

बलिया। निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास पुलिया निर्माण की मांग को लेकर कछुआ खास के ग्रामीणों का 11 दिनों से जारी अनशन बृहस्पतिवार रात समाप्त हो गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को जूस पिलाया और अंडरपास बनवाने का भरोसा दिया।
रात करीब नौ बजे अनशन स्थल पर पहुंचे परिवहन मंत्री ने आंदोलनकारी आजाद भोला पांडे और कल्याण सिंह का अनशन तुड़वाया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी और अंडरपास पुलिया का निर्माण हर हाल में कराया जाएगा। परिवहन मंत्री के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।


गौरतलब है कि एनएच-31 से कछुआ खास गांव को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग के बीच से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे गुजर रहा है, जिससे गांव दो हिस्सों में बंटने की स्थिति बन गई थी। इसके अलावा क्षेत्र के आठ से ज्यादा संपर्क मार्ग बाधित होने की आशंका थी, जिससे लगभग 15 हजार की आबादी प्रभावित होती। ग्रामीणों का कहना था कि मार्ग बंद होने की स्थिति में किसानों के ट्रैक्टर, चारपहिया वाहनों तथा कृषि उत्पादों के परिवहन में भारी कठिनाई होती। साथ ही ढोडा साहू के पोखरे पर होने वाले पारंपरिक छठ महापर्व के आयोजन पर भी असर पड़ता।


इस दौरान सदर एसडीएम, दुबहर थानाध्यक्ष अजय पाल, पूर्व प्रधान दीनदयाल मिश्रा, राकेश दुबे छोटू, जयप्रकाश गुप्ता, सुनील दुबे, अखिलेश प्रताप सिंह, जगत गुप्ता, मंगरु यादव, गोलू दुबे, गगन पांडे, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, यशवंत सिंह, मोहन यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलिराम यादव, चुनमुन दुबे, किरण वर्मा रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *