You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण

width="500"

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन बलिया स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं परिसर में चल रहे नव निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, कैश कार्यालय, आदेश कक्ष, आरटीसी परिसर, स्टोर रूम सहित अन्य शाखाओं का गहन अवलोकन किया।


पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कार्यालयों के महत्वपूर्ण रजिस्टरों की जांच कर उनके रख-रखाव की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया।


इसके पश्चात पुलिस लाइन परिसर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *