You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : तेज आंधी-पानी का कहर: बेरुआरबारी में उखड़े बिजली के पोल और विशाल पेड़, कई सड़कें हुईं जाम

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आए तेज आंधी-पानी ने बेरुआरबारी क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के चलते दर्जनों स्थानों पर बिजली के पोल तारों सहित धराशायी हो गए, वहीं कई बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े। इसके कारण क्षेत्र की सूर्यपुरा-शिवपुर मार्ग पर सूर्यपुरा मे पिच सड़क पर बनजिलेबी का विशाल पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। वही सड़क पर गिरे विजली के तारो को ग्रामीणों ने किसी तरह सड़क से हटाने का काम किया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बावजूद मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं पहुंचा। सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने की व्यवस्था न होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली के पोल गिरने से कई गांवों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है।


वहीं, सड़क जाम होने के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गिरे हुए पेड़ों को हटाने, विद्युत व्यवस्था बहाल करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। आंधी-पानी के इस अचानक आए कहर ने क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *