You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, ठेले पर बाइक लादकर पहुंचे कलक्ट्रेट, देखें लाइव तस्वीरें…

width="500"

बलिया। समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक तथा आरक्षण सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए एक बाइक को ठेले पर लादकर कलक्ट्रेट पहुंचकर बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैनात रहा।


सपा नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी के घरेलू बजट को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन कठिन हो गया है।

इनसेट
पेपर लीक के मामले को लेकर सरकार को घेरा
प्रदर्शनकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा। नेताओं का कहना था कि नीट सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्गों और दलितों को मिलने वाले आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने धर्म और जाति के आधार पर लोगों को कथित रूप से फर्जी मुकदमों में फंसाने, फेक एनकाउंटर, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और अपराध की घटनाओं पर भी चिंता जताई।

महंगे होते शिक्षा पर भी जताया विरोध
सपा नेताओं ने शिक्षा के लगातार महंगे होते जाने पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि बढ़ती फीस और शिक्षा पर बढ़ते खर्च के कारण गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

उन्होंने सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में इनकी रही मुख्य उपस्थिति
प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधायक व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी, विधायक जयप्रकाश अंचल, बीरबल राम, अरविंद गिरी, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, रामजी, शशिकांत चतुर्वेदी, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान, रवींद्रनाथ यादव, शेख अमानुल्लाह, संतोष कुमार, राजन कन्नौजिया, राजेश गोंड, यशपाल सिंह, विश्राम यादव, नित्या सैनी, सुशील पाण्डेय कान्हजी, अनिल राय, शमशाद, रविंद्र, दिनेश यादव, दशरथ यादव, रामनाथ पटेल, उदय बहादुर सिंह, रामजी यादव, सुभाष चौहान, बबलू अंसारी, मान सिंह, निरज सिंह गुडडु आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *