Asarfi

Ballia : सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, गंगहरा गांव में भी उड़ा अबीर-गुलाल

width="500"

बलिया। होली के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक होली मनाई। उन्होंने बलिया स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।


इसके बाद अवलेश सिंह फेफना विधानसभा क्षेत्र के अपने गांव गंगहरा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों और अपने समर्थकों के बीच होली खेली। गांव में लोगों ने उनका स्वागत किया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान जलपान की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। होली के गीतों और पारंपरिक माहौल के बीच लोगों ने उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *