You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : रसड़ा पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, दो गिरफ्तार, 1.10 लाख नकद व गलाए गए आभूषण बरामद

width="500"

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.10 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गलाए गए आभूषण, लाकेट, कान के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था, जबकि दूसरा चोरी के गहनों को गलाकर नए आभूषण बनाकर बेच देता था। पुलिस के अनुसार 25 जून को एक परिवार वाराणसी गया हुआ था। मकान बंद होने का फायदा उठाकर 26-27 जून की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर रसड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को खुलासे के लिए लगाया गया।


जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनियाबांध मोड़ के पास से उमेश राम निवासी राजपूत नेवरी (कोतवाली, बलिया) और विवेक कुमार सोनी उर्फ शुभम निवासी कदम चौराहा गंगा कॉलोनी (कोतवाली, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उमेश राम के कब्जे से 1.05 लाख रुपये नकद, 4.810 ग्राम की सोने की टंच (गलाकर) टिकिया तथा 251 और 155 ग्राम की चांदी की टंच टिकिया बरामद की। वहीं विवेक कुमार सोनी के पास से 60 ग्राम चांदी की टिकिया, पांच हजार रुपये नकद, दो आधार कार्ड, सोने का लाकेट और कान का आभूषण बरामद हुआ।


पूछताछ में उमेश राम ने पुलिस को बताया कि उसने रसड़ा और आसपास के क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी के सोने-चांदी के आभूषण वह विवेक कुमार सोनी को गलाने के लिए देता था। विवेक उन आभूषणों को टंच कर (गलाकर) नए गहने तैयार कर ग्राहकों को बेच देता था। चोरी में मिले रुपये भी दोनों आपस में बांट लेते थे। पुलिस के मुताबिक उमेश राम के खिलाफ पहले से चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *