
सुधीर कुमार मिश्रा,
बेरुआरबारी। क्षेत्र के करीहरा स्थित बाबा भगवान दास मंदिर परिसर मे चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के छठे दिन शनिवार को कथा वाचक राजन जी महराज ने बताया ऐसा कौन है जिसके जीवन में समस्या ना हो यदि आपके जीवन में कोई समस्या नहीं है तो आपका मार्ग गलत है सही मार्ग पर चलिएगा तो कलयुग प्रभाव शांत बैठने वाला नहीं है।
समस्याएं आएगी जीवन में जितनी भी समस्याएं आएं स्वीकार करने का स्वभाव बनाएं भगवान के राम नाम का ही भजन आपकी सारी समस्याओं को दूर करेगा राजन जी ने कहा कि यदि दर्पण पर मैल जम जाए तो अपना मुंह दिखाई नहीं देगा उसी प्रकार यदि मन रूपी दर्पण पर मैल जम जाए तो प्रभु का भजन नहीं होगा प्रभु का चेहरा दिखाई नहीं देगा इसलिए पहले मन रूपी दर्पण को साफ करिए प्रभु खुद दिखाई देने लगेंगे।

राजन जी महाराज ने बताया कि मंथरा की बातों में आकर कैकेयी ने महाराज दशरथ से अपने दो पुराने वरदान मांगा भरत को राजसिंहासन और राम को 14 वर्ष का वनवास। राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या वासियों के विलाप के बीच रात में ही वन के लिए निकलना गंगा पार करते समय केवट द्वारा श्रीराम के चरणों को धोने और निषादराज गुह राम को रात्रि विश्राम प्रदान करने की संपूर्ण कथा उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाई।
कथा में इनकी रही उपस्थिति
अवसर पर मुख्य रूप से आयोजक बाबा अमरनाथ सेवा समिति के व्यवस्थापक राकेश सिंह, संयोजक एवं विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह,ब्लाक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह भोला ,शंभु नाथ तिवारी,काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी राजेश जी ,विनय तिवारी, विजय कुमार सिंह जयप्रकाश दुबे माया सिंह प्रभा सिंह अंकुश सिंह राजकुमार वर्मा विद्या शंकर गुप्ता पंकज दुबे रीता मिश्रा, पिंटू सिंह, सुनील सिंह,पारस सिंह, ,रजनीश सिंह,लखन सिंह, प्रशांत सिंह,अनिल सिंह,शैलेन्द्र जी, राजू शर्मा, दीपक सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

