You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मायावती के निर्देश पर लखनऊ में बसपा की बड़ी बैठक, शामिल हुए प्रिंस यूकेश सिंह

width="500"

पिता के श्राद्धक्रम से खाली होने के बाद यूकेश सिंह की पहली महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठक
रोशन जायसवाल,

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रिंस यूकेश सिंह भी शामिल हुए। पिता के श्राद्धक्रम से खाली होने के बाद यह यूकेश सिंह की पहली महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठक रही।


बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। मायावती के निर्देश के बाद आयोजित इस बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


यूकेश सिंह की बैठक में मौजूदगी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में बसपा संगठन और चुनावी तैयारियों में उनकी भूमिका और सक्रिय हो सकती है।

बलिया आजकल की नजर
पिता के श्राद्धक्रम के बाद यूकेश सिंह का सीधे पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह अब फिर से सक्रिय राजनीतिक भूमिका में नजर आएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *