चितबड़ागांव (बलिया)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस ने मिशन शक्ति जागरूकता रैली निकाली। क्षेत्राधिकारी अक्षय कुमार के नेतृत्व में निकली रैली के जरिए लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।रैली पीसीओ तिराहे से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची।
इस दौरान पुलिस ने मिशन शक्ति के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।रैली में थानाध्यक्ष लालमणि सरोज, सभासद शौकत सोहराब, सूर्य प्रताप सिंह नंदू, धर्मेंद्र चौरसिया, मनोज कनौजिया, अमित गुप्ता, कमरुद्दीन खां,राम मोहन सिंह केशरी नन्द त्रिपाठी , प्रदीप गुप्ता थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
