You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुईं बलिया की राधा और सुषमा

बलिया। डॉ. रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, उदयभान की दो होनहार छात्राओं राधा और सुषमा का खो-खो खेल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राएं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से विद्यालय के साथ ही बलिया जनपद का भी मान बढ़ा है। विद्यालय परिवार ने इसे छात्राओं के निरंतर अभ्यास और खेल भावना का परिणाम बताया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह और खो-खो कोच संगम वर्मा ने राधा और सुषमा को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वहीं, विहान विद्यापीठ के कोच मोहम्मद समीउल्लाह खान ने भी बलिया की दोनों बेटियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *