You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : जेपी के विचार आज भी प्रासंगिक: नितिन गडकरी

जेपी जयंती, जयंती समारोह को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल किया संबोधित
बैरिया (बलिया)।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने आजीवन राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों के साथ गरीबों, वंचितों, युवाओं तथा ग्रामीण समाज के हितों के लिए कार्य किया। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्री गडकरी रविवार को सिताब दियारा के लाल टोला स्थित जयप्रभा राष्ट्रीय ट्रस्ट परिसर में लोकनायक की 125वीं जयंती पर आयोजित समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा थी, लेकिन नवरात्र के पहले दिन पारिवारिक परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की स्थापना के कारण वह नहीं आ सके। इसके लिए उन्होंने क्षमा मांगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरा-बैरिया फोरलेन सड़क और महुली सड़क पुल के शिलान्यास के लिए क्षेत्र में आएंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभक्त संगठन: वीरेद्र सिंह मस्त
बैरिया। पूर्व सांसद एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि जेपी के विचार कल भी प्रासंगिक थे, आज भी हैं और भविष्य में भी रहेंगे। उन्होंने कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा ट्रस्ट परिसर में कुटीर उद्योगों की इकाइयां स्थापित करने पर जोर दिया। मस्त ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को देश का देशभक्त संगठन बताते हुए कहा कि लोकनायक भी उसके समर्थक थे। उन्होंने कहा कि जेपी को गांव, किसान, गरीब, खेत और खलिहान की हमेशा चिंता रहती थी। उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्र में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में आलोक सिंह, स्वयं प्रकाश सिंह, ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, मोहन सिंह और जयप्रकाश साहू ने भी विचार रखे। पूर्व प्रमुख अनिरुद्ध यादव, मृत्युंजय तिवारी बबलू, चंद्रबदन मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, निरंजन सिंह और राकेश सिंह सहित अन्य लोगों ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर ‘लोकनायक अमर रहें’ के नारे लगाए।

जेपी जयंती पर जुटे सर्वदलीय नेता, किया माल्यार्पण
बैरिया (बलिया)। समाज के पुरोधा व संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 125वीं जयंती पर रविवार को जयप्रकाश नगर स्थित जयप्रकाश नारायण स्मारक ट्रस्ट परिसर में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और विजयालक्ष्मी सिंह आदि शामिल रहीं। वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस दौरान भाजपा नेता चंद्रबदन मिश्रा, कांग्रेस नेता विनोद सिंह, निर्भय नारायण सिंह, अमिताभ उपाध्याय, सपा विधानसभा अध्यक्ष दशरथ यादव, व्यास जी गोंड और विद्यासागर यादव आदि ने श्रद्धांजलि दी। अतिथियों का स्वागत भाजपा नेता एवं समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने किया। वहीं स्मारक ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

500 युवाओं को सूर्यभान सिंह ने दिए टीशर्ट व लोअर
बैरिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजसेवी सूर्यभान सिंह की ओर से बैरिया विधानसभा क्षेत्र के 500 युवाओं को शर्ट और लोअर वितरित किए गए। इसके साथ ही चंद्रशेखर महाविद्यालय के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड, कप, मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि क्षेत्र के दर्जनों प्रबुद्ध जनों व ग्राम प्रधानों को भी भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने अंग वस्त्रम से सम्मानित किया।

विचार गोष्ठी का भी हुआ आयोजन
बैरिया। लोक गायक जय प्रकाश नारायण स्मारक परिसर में लोकनायक जयप्रकाश नारायण व चंद्रशेखर के सपनों का भारत विषय पर विचार गोष्ठी भी आयोजित हुई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के अध्यक्ष कुमार प्रशांत शामिल हुए। पूर्व कुलपति प्रोफेसर केके सिंह और छात्र नेता राणा प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे।

जेपी जयंती पर स्मृति सभा का आयोजन
बलिया। सोबईबांध स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में जेपी विचार मंच और लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में एक स्मृति सभा का आयोजन लोकतंत्र सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। सर्वप्रथम लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। श्री मिश्र ने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि दुबेछपरा इंटर कालेज में जनेश्वर मिश्र के छात्रसंघ के उद्घाटन में जयप्रकाश आए थे। जनेश्वर मिश्र ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज हमारे नेता कभी कहा करते थे जो धरती को जोते बोए वो धरती का राजा है। गोष्ठी मंें मुख्य रूप से लोककंत्र सेनानी शिवकुमार मिश्र, अजय बहादुर सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, कुमारी रोशनी राज, संतोष कुमार शुक्ल, लक्ष्मण यादव, डा.श्यामनंदन मिश्र आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *