You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

ballia : 15 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के कठहीं गांव में शनिवार को सुबह करीब आठ बजे एक 15 वर्षीय किशोरी ने कथित रूप से फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जाता हैं कि घटना के समय उसकी मां रसोई घर में खाना बना रही थी। कोई कार्य वश अपने घर में गई तो रीमा को फंदे पर लटका देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दहाड़े मारकर रोने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


कठहीं गांव निवासी त्रिभुवन यादव की 15 वर्षीय पुत्री रीमा चार बहनों में सबसे बड़ी थी। उसका एक छोटा भाई भी है। घटना के समय उसकी मां रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान रीमा ने साड़ी के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता और हल्दी थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। किशोरी की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि फांसी लगाने से किशोरी की मौत हुई है, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *