
बलिया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पिनैकल टेक्नो स्कूल, बलिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय की छात्रा डाली पांडेय 96 प्रतिशत, छात्र रुद्रांश गुप्ता 94 और तेजस अरविंद ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। परिणाम आते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यालय के निदेशक प्रवीण पांडेय ने कहा यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। पिनैकल परिवार को इन होनहारों पर गर्व है। विद्यालय के निदेशक गीतेश पांडेय ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। आज का परिणाम इसी सोच का प्रमाण है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका पांडेय ने इस अवसर पर कहा, मैं उन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को हृदय से बधाई देती हूं जिनके मार्गदर्शन और अथक परिश्रम से ये परिणाम संभव हुआ। साथ ही सभी अभिभावकों का भी आभार, जिनके विश्वास और सहयोग ने बच्चों को ये मुकाम दिलाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

