You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : दिल्ली पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल: विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बहेरी मिड्ढा ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।


स्मिता प्रजापति ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शुभनय पाण्डेय ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नेहा यादव ने 92.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, जैनब फिरदौस ने 91.2 तथा साबिया खान ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के शीर्ष पांच विद्यार्थियों में स्थान बनाया। इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया, जो विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रतिफल है।


विद्यालय के प्रबंधक शाहिद सर, प्रधानाचार्य मनीष कुमार मिश्रा तथा अन्य शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे और सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *