You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विधायक पुत्र ने किया अधिवक्ता भवन का लोकार्पण

width="500"


रोशन जायसवाल
बलिया।
रसड़ा तहसील में अधिवक्ता भवन का लोकार्पण रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र यूकेश सिंह प्रिंस ने किया। तहसील बार एसोसिएशन रसड़ा की तरफ से संघ के अध्यक्ष गिरिश नारायण सिंह व महामंत्री हंस नाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष इनल सिंह, कोषाध्यक्ष मिश्रल सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भानू प्रताप ने किया। यह पहला अवसर था जब रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र यूकेश सिंह अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यूकेश सिंह को देख अधिवक्तओं ने यह कहा कि आने वाले दिनों में यूकेश सिंह रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनता के असली सेवक बनेंगे, क्योंकि उनके पिता उमाशंकर सिंह जन सेवक के रूप में क्षेत्र के विधायक है और अपने पिता के बताये हुए रास्ते पर यूकेश सिंह अपने कदमों को आगे बढ़ा रहे है। कार्यक्रम के अंत में यूकेश सिंह ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *