You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बांसडीह में नीरज को मिला सनातन, रिजवी और सुधाकर का आशीर्वाद

width="500"

रोशन जायसवाल
बलिया।
राजनीति में कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता। एक वक्त था जब पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी व नीरज सिंह गुड्डू की जोड़ी चर्चाओं में होती थी। आज हालात यह है कि रामगोविन्द चौधरी व नीरज सिंह गुड्डू भले ही एक ही दल हो लेकिन राजनीति में आमने-सामने है। एक वक्त ऐसा भी आया जब 2017 के विधानसभा चुनाव में नीरज सिंह गुड्डू बांसडीह से शिवपाल सिंह यादव के पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े थे और समाजवादी पार्टी से रामगोविन्द चौधरी चुनाव लड़े। जीत तो रामगोविन्द चौधरी को ही मिली। लेकिन नीरज सिंह गुड्डू अपने कदमो को बढ़ाते हुए बांसडीह की राजनीति में सक्रिय होते जा रहे है। 2022 के विधानसभा चुनाव में नीरज सिंह गुड्डू चुनाव नहीं लड़े और सपा से रामगोविन्द चौधरी चुनाव तो लड़े लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके। सहतावार में आयोजित स्व. बद्रीनाथ ंसिंह की 23वीं पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद सनातन पाण्डेय ने नीरज सिंह गुड्डू को आशीर्वाद दिया और हर सम्भव मदद की बात कही। वहीं सिकन्दरपुर के विधायक मोहम्मद रिजवीं ने दहाड़ते हुए यह कहा कि नीरज सिंह गुड्डू अपने कदमों को पीछे मत हटाना, कोई कितना भी पैर खींचे घबराना मत आने वाले बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के नेता के रूप में जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। घोसी के विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि नीरज सिंह गुड्डू के पिता स्व. बद्रीनाथ सिंह से हमारे अच्छे रिश्ते रहे है मेरा आशीर्वाद सदैव नीरज सिंह गुड्डू के साथ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *