You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia :बैरिया में विवाहिता ने पति समेत पांच पर लगाया गैंगरेप का आरोप

width="500"

बैरिया (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत के एक मुहल्ला की एक 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति तथा दो पड़ोसियों व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म करने की प्राथमिकी बैरिया थाने में दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


रेवती थाना क्षेत्र की एक गांव की युवती की शादी कुछ वर्ष पूर्व नगर पंचायत बैरिया के एक मोहल्ले में हुई थी। बीच में किन्ही कारणो से पति-पत्नी में अनबन हो गई थी। दोनों के बीच मुकदमा चला। जिसमें न्यायालय ने विवाहिता को हर महीने भरण पोषण के लिए तीन हजार रुपये और मकान किराए के रूप में 1500 रुपए देने का आदेश दिया था। जिसका पालन पति द्वारा किया जा रहा है। रविवार को विवाहिता अपने मायके से ससुराल आ गई, और पति के घर के कमरे में जाकर रहने लगी।
आरोप है कि सोमवार को करीब 4 बजे भोर में पति आलोक वर्मा, पड़ोसी संजय मौर्य, विकास वर्मा और दो अज्ञात लोग कमरे का दरवाजा तोड़कर जबरन कमरे में घुस गए और मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बैरिया पुलिस महिला के तहरीर के आधार पर बीएनस की धारा 115(2),70(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला के तहरीर पर तीन नामजद दो अज्ञात के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई जांचोंपरान्त होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *