Ballia : यूजीसी 2026 में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर विधायक को सौंपा पत्रक

बलिया। यूजीसी 2026 में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर सामान्य वर्ग के छात्रों में असंतोष देखा जा रहा है। छात्रों का कहना है कि नए संशोधनों से उन्हें शिक्षा और अवसरों के क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
इसी मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय विधायक केतकी सिंह से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक को अवगत कराया कि यदि संशोधनों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो सामान्य वर्ग के छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। विधायक ने प्रतिनिधि मंडल को उनकी मांगों पर विचार करने और संबंधित मंच पर मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से राणा कुणाल सिंह, अभिनव सिंह चंचल, राजेश सिंह, महेंद्र सिंह चंदन सिंह, महेंद्र सिंह, राजेश दुबे आदि रहे ।

