बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गाँव मे सर्प दंश के एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के चकरा गाँव निवासी प्रवीण चौहान की पत्नी किरन चौहान 22 वर्ष सोमवार की सुबह करीब 7 बजे अपने कमरे में रखे मर्तबान में से आचार निकालने गई थी। इस बीच पक्के फर्श पर बैठे सर्प उसके पैर के नीचे आ गया और पैर की अंगुली में डस लिया। सर्प की काटने की जानकारी होते ही परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लेकर भागे जहाँ चिकित्सको ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार इसी साल अप्रैल महीने में प्रवीण और किरन की शादी हुई थी। मौत की खबर सुनकर एकतरह जहां परिवार में कोहराम मच गया। वही पूरे गांव मे शोक की लहर दौड़ गई।
Ballia : पांच महीने पहले किरन की हुई थी शादी…
