बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर रसड़ा क्षेत्र के चिलकहर के तददीपुर निवासी विष्णुकांत चौहान को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से जारी मनोनयन पत्र में बताया गया है कि विष्णुकांत चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान, निवासी ग्राम तददीपुर, पोस्ट चिलकहर, तहसील रसड़ा, जनपद बलिया को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
मनोनयन के साथ पार्टी ने उनसे समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने की अपेक्षा की है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी है।
