You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव का शंखनाद, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम होगा आयोजन

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
बलिया।
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष में युवा तुर्क को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस सत्र का फेफना खेल महोत्सव जननायक को समर्पित होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार निज आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव का शंखनाद किया। पूर्व मंत्री ने बताया कि फेफना विधानसभा की युवा खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित खेल महोत्सव हेतु खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रारंभ कर दिया जाएगा।


22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस वर्ष के फेफना खेल महोत्सव को आठ क्लस्टर में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर में विधानसभा की तीन से चार न्याय पंचायत के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। क्लस्टर विजेताओं को पुरस्कृत करने के उपरांत उन्हें पांच दिवसीय ग्रैंड फाइनल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जूनियर व सीनियर पुरुष तथा महिला वर्ग की क्लस्टर स्तर से एथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, लंबी कूद, गोला प्रक्षेप के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं कबड्डी खेलो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष क्लस्टर लेवल से ही रस्सा कस्सी की खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

उदीयमान खिलाड़ियों को किया जाएगा पुरस्कृत
पूर्व मंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में फेफना खेल महोत्सव के मंच से उभरी खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय फ़लक पर प्रदेश को गौरवान्वित करने का काम किया है। खेल महोत्सव के आयोजन के अलावा वर्ष पर्यन्त खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने का संकल्प निरंतर जारी है। इस वर्ष भी समापन समारोह में पूरे जनपद के सभी खेलों के उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। फेफना खेल महोत्सव से प्रतिभाओं का चयन कर निकट भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की देख रेख में प्रशिक्षण कैम्प भी आयोजित किया जाएगा। जिससे कि फेफना की युवा खेल प्रतिभाएं प्रदेश व देश को वैश्विक खेल मंच पर गौरवान्वित कर सकें।श्

जन-जन तक पहुंचेगा सेवा संकल्प अभियान
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए के समस्त घटक दलों द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान को गांव गांव, जन जन तक पहुंचना हमारा संकल्प है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने निज आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। पूर्व मंत्री ने मंगलवार को आयेाजित प्रेस वार्ता में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई ने देश सेवा का जो संकल्प लिया उसमें एक दिन भी विश्राम नहीं किया। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सम्पूर्ण देश में एनडीए के समस्त घटक दल 25 साल की बेमिसाल सेवा एवं राष्ट्रप्रेम की अवधि को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएंगे।


पूर्व मंत्री ने विश्वास जताया कि फेफना विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं 25 साल की उपलब्धियों को प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। फेफना विधानसभा के प्रत्येक मंडल में इसके लिए बैठकों का दौर आज से ही प्रारंभ हो जाएगा। आगामी एक माह तक फेफना का एक एक कार्यकर्ता सम्पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ उत्सवपूर्ण वातावरण में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन करेगा। प्रेस वार्ता के दौरान चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह, उपेंद्र पांडे, अंजनी राय, भरत राय, टुनटुन उपाध्याय, उमेश सिंह, आर्केश दुबे, विजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *