You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भव्य हरिनाम संकीर्तन के साथ निकली इस्कॉन की पालकी यात्रा

width="500"

बलिया। इस्कॉन बलिया द्वारा सोमवार को भव्य एवं भक्तिमय पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में श्रद्धालुओं को श्री श्री गौर-निताई के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन, मृदंग और करताल की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
पालकी यात्रा इस्कॉन सेंटर, रामपुर उदयभान से शुरू होकर आईटीआई कॉलेज, हनुमान मंदिर एवं बहादुरपुर होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल श्रद्धालु “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे” का संकीर्तन करते हुए नृत्य और भजन में लीन दिखाई दिए। इस अवसर पर पुणे से आए भक्तों की विशेष सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के नाम का संकीर्तन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।


कार्यक्रम के समापन पर इस्कॉन बलिया के अध्यक्ष आनंद गौरांग दास ने श्रद्धालुओं से आगामी जुलाई माह में आयोजित होने वाली इस्कॉन जगन्नाथ रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। पूरी यात्रा के दौरान भक्तिमय उल्लास, शांति और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और आनंद का अनुभव कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *