You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : हवा भरने वाले टंकी में जोरदार धमाका, पत्नी की मौत, पति गंभीर

width="500"

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी पर सोमवार की दोपहर वाहनों में हवा भरने में प्रयुक्त टंकी जोरदार धमाके के साथ अचानक फटने से दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई तथा दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। टंकी फटने की घटना के बाद दुकानदार की पत्नी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया,वही घायल दुकानदार को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया है। घटना के बाद पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


केवरा गांव निवासी 45 वर्षीय रवि कुमार वर्मा बांसडीह, सहतवार मार्ग पर केवरा चट्टी पर ही दोपहिया व चार पहिया वाहनों में हवा भरने की दुकान है। दोपहर में दुकानदार रवि की पत्नी 40 वर्षीय रेनू देवी घर से खाना लेकर दुकान पर गयी तथा दुकान के अंदर टंकी के पास बैठ गयी। पत्नी के आने पर रवि चाय लेने चला गया तथा चाय लेकर ज्योंहि दुकान के अंदर घुसा तब तक हवा की बड़ी टंकी अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गई तथा रवि व रेनू देवी छिटककर दूर जा गिरे। मौके पर पहुंचे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल रेनू व रवि को लेकर सीएचसी बांसडीह पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सक ने रेनू देवी को मृत घोषित कर दिया तथा रवि को वाराणसी रेफर कर दिया। रवि को हाथ व पैर में गंभीर जख्म लगा है। पति-पत्नी को एक 12 वर्ष का बेटा राजीव हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल में पहुंचे प्रधान दिलीप तिवारी, बृजेश सिंह, अजीत मिश्रा रमेश गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *