You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

ballia : बलिया में पुलिस मुठभेड़: चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व बाइक बरामद

width="500"

बलिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांसडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में 16 फरवरी 2026 की रात लगभग 11रू30 बजे कोतवाली बांसडीह पुलिस टीम बांसडीह-सारंगपुर मार्ग पर महुआ मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा और बाइक फिसलने से सड़क किनारे गिर गया।
पुलिस के घेराबंदी करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त दिलीप साहनी (31 वर्ष), पुत्र मन बहादुर साहनी, निवासी दुही मुसी, थाना बांसडीह के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने 11 फरवरी 2026 को पवन कुमार की मोटरसाइकिल को 10,000 रूपये का झांसा देकर चोरी कर लिया था। बरामद मोटरसाइकिल उसी की बताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *