You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बीएलओ बैठक में मारपीट, महिला कर्मी ने सैंडिल से की पिटाई

width="500"

बलिया। शहर के भृगु मंदिर के पीछे स्थित प्राथमिक विद्यालय में एसआईआर को लेकर चल रही बीएलओ की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब दो महिला बीएलओ के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि एक महिला बीएलओ ने दूसरी महिला कर्मी की सैंडिल से पिटाई कर दी और उसके बाल नोच लिए। करीब 10 से 15 मिनट तक बैठक स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, बेंदुआ निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन पासवान की एसआईआर में ड्यूटी लगी है। सोमवार को क्षेत्र के एआरओ की मौजूदगी में भृगु मंदिर के पीछे स्थित प्राथमिक स्कूल में बीएलओ की बैठक आयोजित थी। पीड़िता सुमन का आरोप है कि एआरओ द्वारा बेहतर कार्य करने पर उनकी प्रशंसा की गई, जबकि दूसरी महिला बीएलओ को कार्य में लापरवाही पर फटकार लगाई गई।

इसी बात से नाराज होकर उक्त महिला बीएलओ ने उन पर सैंडिल से हमला कर दिया और बाल नोच लिए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मौके पर मौजूद अधिकारी मूकदर्शक बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। घटना के बाद सुमन पासवान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के दौरान दो बीएलओ के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, एसडीएम सदर तिमराज सिंह ने कहा कि एक महिला बीएलओ ने उन्हें फोन कर मारपीट की सूचना दी थी, लेकिन उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं है। उन्होंने तत्काल मारपीट न करने की हिदायत दी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *