You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : फिर से संग्राम, तो अन्य दावेदारों क्या होगा ?

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
फेफना विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर फिर से संग्राम.. का पोस्टर वायरल किया है, ऐसे में अन्य दावेदारों का क्या होगा। फेफना विधानसभा क्षेत्र में कभी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का झंडा बुलंद रहता था। 2017 में समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी का टिकट काटकर संग्राम सिंह यादव को टिकट दिया था। वहीं, बसपा से अंबिका चौधरी चुनाव मैदान में आए थे।

दो ओबीसी की आपसी लड़ाई में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी ने दूसरी बार चुनाव में जीते हासिल की। 2012 के चुनाव में संग्राम सिंह यादव कौमी एकता दल से तो अंबिका चौधरी समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान में थे। उस समय भी दो ओबीसी नेताओं की लड़ाई में लंबे समय से फेफना विधानसभा क्षेत्र में संघर्ष कर रहे उपेंद्र तिवारी को पहली बार जीत हासिल हुई थी। उपेन्द्र तिवारी लगातार दो बार विधायक रहे। 2017 में योगी सरकार में मंत्री भी बने।

अब विधायक/जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के वायरल पोस्ट ने समाजवादी पार्टी के दावेदारों में हलचल मचा दी। ये तो वक्त तय करेगा कि कौन समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार होगा, लेकिन चर्चा यह भी हो जाती है कि मौजूदा विधायकों का शायद ही टिकट कटे। बावजूद इसके समाजवादी पार्टी से कई दावेदार फेफना की राजनीति में सक्रिय भूमिका में है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *