You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भीषण टक्कर, चालक की मौत, दो घायल

width="500"

बैरिया (बलिया)। गाजीपुर हाजीपुर राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 31 पर टोला शिवन राय के निकट मंगलवार के तड़के लगभग पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक व ट्रैलर आमने सामने भीड़ गये। इस भिड़न्त में ट्रक चालक रामधनी बिंद (52) ग्राम सहेड़ी थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक कमलेश यादव (26) निवासी ग्राम कुकुरभुक्का रतसड थाना गड़वार व परिचालक अर्जुन यादव (25) निवासी ग्राम बारी रतसड थाना गड़वार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची चांददीयर पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने ट्रक चालकों को मृत घोषित करने के साथ ही ट्रैलर के चालक व परिचालक की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि ट्रक बिहार की तरफ से आ रहा था। जबकि ट्रैलर बिहार की तरफ जा रहा था। दोनो का रफ्तार बहुत तेज था। कोहरे के कारण दोनों में इतना तेज टक्कर हुआ कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही ट्रैलर चालक व परिचालक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस वैधानिक कार्यवाई कर रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *