You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : वर्तमान नहीं भविष्य का सपना दिखा रही भाजपा : अवलेश सिंह

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश कुमार सिंह ने केंद्रीय बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 2047 का सपना दिखाने वाली सरकार को वर्तमान समय की समस्या नजर नहीं आ रही है। यह बजट गरीबों, किसानों, नौजवानों का नहीं बल्कि अमीरों का है। यह बजट सिर्फ अमीरों के लिये बनाया गया है।

बड़े राजघरानों के लिये बजट बनाया गया है। पांच प्रतिशत भी यह बजट आम जनता व गरीबों के लिये नहीं है। इस राष्ट्र में भाजपा का यह बजट आम जनता का नहीं है। भाजपा 2047 की बात करती है लेकिन वर्तमान में महंगाई, बेरोजगारी सरकार को नहीं दिख रही है। बिजली महंगी होती जा रही है, महंगाई से आम जनता घबरा रही है।

एक सवाल के जवाब में अवलेश सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में बजट होता तो किसानो, गरीबों, नौजवानों के लिये होता। भाजपा दो करोड़ रोजगार देने की बात करती है लेकिन आज वो दो लाख भी नहीं दे पाई। नौजवान नौकरी के लिये भटक रहे है, किसान आत्महत्या के लिये मजबूर है। कांग्रेस के समय में बजट की लोगों ने सराहना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *