Asarfi

Ballia : बलिया में रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड, 343 जवानों ने ली सेवा और निष्ठा की शपथ

width="500"

बलिया। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आरटीसी परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 12 टोलियों में शामिल 343 रिक्रूट आरक्षियों ने नौ माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद आकर्षक और अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया।


समारोह की शुरुआत सुबह 8ः25 बजे परेड कमांडर द्वारा टोलियों को परेड ग्राउंड में लाने के साथ हुई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आगमन पर उनका विधिवत स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के पहुंचने पर परेड का निरीक्षण हुआ और सलामी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का संदेश दिया। रिक्रूट आरक्षियों ने इसे ध्यानपूर्वक सुना।

नव आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा का पढ़ाया पाठ
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नव आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सर्वांग सर्वाेत्तम का पुरस्कार विवेक द्विवेदी को मिला, जबकि परेड कमांडर प्रथम विशाल यादव, द्वितीय मो. इसराफिल मंसूरी और तृतीय नित्य प्रकाश रहे। इनडोर परीक्षा में प्रथम स्थान अंकुर दूबे ने प्राप्त किया।

समारोह के अंत में जिलाधिकारी ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद टोलियों ने अनुशासित तरीके से मार्च पास्ट करते हुए प्रस्थान किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। संचालन क्षेत्राधिकारी लाइंस अक्षय कुमार ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *