You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गंगा का बढ़ता जलस्तर, शहर के निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी, प्रशासन सक्रिय

width="500"

वाराणसी और गाजीपुर के बाद अब बलिया में भी गंगा ने शुरू किया तांडव
रोशन जायसवाल,
बलिया।
शहर के महावीर घाट के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के सामने भी गंगा का पानी आ गया है।

प्रशासनिक अधिकारी यहां भ्रमण करना शुरू कर दिये है। इस क्षेत्र में महावीर घाट, कंसपुर, वजीरापुर, मोहम्मदपुर मोहल्ला शामिल है। इन मोहल्ले में लगभग सैकड़ों की संख्या में घर है।

वहीं जानकारों का कहना है कि इसी तरह नदी क जलस्तर में बढ़ाव रहा तो निश्चय ही शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लागों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नदी के बढ़ाव को देखते हुए इलाकों के लोग अपना सामान समेटने लगे है।

नदी की चाल को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया है। वहीं लोगों का कहना है कि वाराणसी और गाजीपुर में तांडव मचा रही गंगा बलिया में तबाही मचाने को आतुर दिख रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *