You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, अप्रैल माह में होनी थी शादी

width="500"

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के अंतिम सीमा पर स्थित सरयांगुलाबराय ग्राम पंचायत में रहस्यमय परिस्थितियों में 20 वर्षीया युवती का शव जामुन की डाल से लटकता हुआ मिला। इससे सनसनी फैल गई। युवती के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी और अगले माह अप्रैल में उसकी शादी तय थी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्रा सहित पुलिस सर्विलांस एवं एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई।


जानाकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के सरया गुलाब राय निवासी धर्मराज चौहान मुख्य गॉव से बाहर रहते थे। मृतक युवती अपने माता पिता और छोटी बहन के साथ रहती थी। माता पिता और छोटी बहन दवा के लिए लखनऊ गए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका की नानी भी पहुंच गई है। नानी ने बताया कि लड़की घर पर अकेले थी। सुबह जानकारी हुई तो मै यहां आई हूं। लड़की का शव दरवाजे पर स्थित जामुन के पेड़ से लटक रहा था। उसका दोनों हाथ पीछे से बंधा था। नानी ने बताया कि उसके साथ अप्रिय घटना को किया गया है और इसमें कई लोग हो सकते हैं। एक आदमी अकेले उसको मारकर उतना ऊपर नहीं लटका सकता है। नानी ने बताया कि लड़की अपनी जान बचाने के लिए लड़ी भी है। रसोई घर में आटा आदि फैला है। पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दी है।

एसपी ने बताया…
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना के वक्त युवती घर पर अकेले थी, उसके माता पिता और छोटी बहन दवा के लिए लखनऊ गए हुए हैं। घटना स्थल से अन्य घरों की दूरी चालीस पचास मीटर है। शव पीएम के लिए भेजा गया है। मृतका के माता पिता और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में कुछ स्पष्ट हो पाएगा। एसपी ने बताया कि पूरे जिले की पुलिस टीम, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीम के साथ साथ चार और टीम लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *