You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने मनाया होली मिलन समारोह

width="500"

बलिया। विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने एकजुटता का संदेश देते हुए होली मिलन समारोह सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नारायणी टाकीज परिसर में किया गया। जिसमें सी.बी. मिश्रा, कन्हैया पाण्डेय, विष्णुकांत मिश्रा, नरेन्द्र कुमार पाठक, धनेश पाण्डेय को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें काफी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ के संयोजक सी.बी. मिश्रा, कन्हैया पाण्डेय, मार्कण्डेय पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, नवीन कुमार शुक्ला, सीमा पाण्डेय व समस्त ब्राह्मण परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाज के उत्थान के लिए लोगों से एकजुट होने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक चंद्रबदन मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मणों की समाज में अग्रणी भूमिका है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग नकारात्मक सोच से अपना मनोबल कम न होने दें। अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर उन्हें कामयाब बनाएं। श्री मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण एकजुट न होने से लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे है। उन्होंने लोगों से मान, सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने पर बल दिया।

साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि मोबाइल के अन्दर जो गन्दी तस्वीरें दिखाई जा रही है उसको जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। उसके बाद होली मिलन समारोह के दौरान एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गयी। साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र पाठक,विष्णु कान्त मिश्रा, लल्लन मिश्रा, संतोष तिवारी, श्रीप्रकाश पाण्डेय आदि सम्मिलित रहे। अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी मार्कंडेय पाण्डेय एवं संचालन मीडिया प्रभारी धनेश पाण्डेय ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *